नीतीश की नाराजगी के बीच BJP के 45 कैंडिडेट घोषित:मंगल पांडेय सीवान से लड़ेंगे चुनाव, कुम्हरार से संजय गुप्ता को नामांकन करने का निर्देश

नीतीश की नाराजगी के बीच BJP के 45 कैंडिडेट घोषित:मंगल पांडेय सीवान से लड़ेंगे चुनाव, कुम्हरार से संजय गुप्ता को नामांकन करने का निर्देश
Share Now

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर जारी घमासान के बीच BJP ने अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। सोमवार को ऐसे 45 प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने का निर्देश मिला है। इन सीटों पर कोई विवाद नहीं है। ये सभी नेता अगले एक से दिन में नामांकन करेंगे। वहीं जदयू ने भी अपने नेताओं को सिंबल देना शुरू कर दिया है। BJP सूत्रों की माने तो विधानसभाध्यक्ष और पटना सिटी से विधायक नंद किशोर यादव और कुम्हरार से विधायक अरुण कुमार का टिकट कट गया है। कुम्हरार से संजय गुप्ता को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। वहीं अरुण कुमार पहले ही पोस्ट कर ऐलान कर दिए हैं कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि नंद किशोर अभी भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। यहां से रत्नेश कुशवाहा का नाम सबसे आगे चल रहा है। दरभंगा से संजय सरावगी और झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को मिली हरी झंडी BJP की लिस्ट में इस बार चौंकाने वाला नाम मंगल पांडेय का है। पार्टी ने इन्हें चुनाव लड़ने को कहा है और वे सीवान से लड़ेंगे। अभी वे बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय, मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर, संजय सरावगी दरभंगा, जीवेश मिश्रा जाले, नीतीश मिश्रा झंझारपुर, नीरज कुमार सिंह बबलू छातापुर से चुनाव लड़ेंगे। ये पिछले चुनाव में इन्हीं सीटों से जीते थे। तार किशोर प्रसाद कटिहार से ही लड़ेंगे। कई विधायकों को भी उन्हीं की सीटों से टिकट कंफर्म किया गया है। पूर्व मंत्री रहे सुनील कुमार पिंटू सोमवार को भाजपा में वापस लौटे। पार्टी ने उनको सीतामढ़ी से उम्मीदवार बनाया है। बेनीपट्‌टी से विनोद नरायण झा, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल, बांका से रामनारायण मंडल, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, साहेबगंज से राजकुमार सिंह, सहरसा से आलोक रंजन झा को नामांकन करने के लिए कहा गया है। जदयू ने 12 से ज्यादा विधायकों को दिया सिंबल वहीं जदयू की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष महनार से उमेश कुशवाहा, भोरे से मंत्री सुनील कुमार, सोनबरसा से मंत्री रत्नेश सदा, जमलापुर से शैलेश कुमार और राजपुर से संतोष निराला को हरी झंडी दी गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *