आग की सूचना फायर ब्रिगेड को आज मंगलवार दोपहर 12:50 बजे दी गई थी, लेकिन टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद दमकल उपकरणों से किसी तरह आग को काबू में किया। वहीं बस्तर जिले में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सड़कों पर जलभराव से एंबुलेंस का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन नियंत्रित कर दिया गया है।
जगदलपुर : एंबुलेंस में लगी आग, मरीज को बाहर निकालकर तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल
