Mountains fire benefits : जंगल की आग को खतरनाक माना जाता है. बेकाबू आग बड़े-बड़े पेड़ों को खत्म कर देती है. वन्यजीवों की जान जाती है और पर्यावरण को लंबे समय तक नुकसान पहुंचता है. लेकिन इकसे कुछ फायदे भी होते हैं. आग के बाद जंगल की झाड़ियां और पिरुल जल जाते हैं, जिससे जानवरों के छिपने की जगह कम होती है. बारिश के बाद नई घास उगती है, जो पशुओं के काम आती है. नई घास उगने से सबसे बड़ा फायदा पशुपालकों को होता है. वे अपने मवेशियों को जंगल चराने ले जाते हैं. इससे दूध उत्पादन बढ़ता है.
Almora News : जंगल की आग से सिर्फ नुकसान ही नहीं, पिरुल से मुक्ति, झाड़ियां खत्म होने से जानवरों का खतरा कम, जानें
