करनाल में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:अपहरण की कोशिश का आरोप,आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Spread the love

करनाल के सदर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और अब उसे धमकी भी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ते में रोककर करता था परेशान
करनाल निवासी शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में से हुई थी। उसकी पत्नी के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी और उनकी बेटी बचपन से ही उनके साथ रह रही है। वर्तमान में 16 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रही है।शिकायतकर्ता के अनुसार बेटी ने बताया कि बसंत विहार का सूरज उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। वह रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। स्कूल के पास की वारदात
शिकायत में बताया गया कि कल स्कूल की छुट्टी के बाद बेटी अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी सूरज पीछे से आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसने जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश भी की। तभी वहां मौजूद एक महिला ने आरोपी को धमकाया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। बताया गया कि घटना के समय वहां एक गाड़ी भी खड़ी थी, जिसमें आरोपी के अन्य साथी मौजूद थे। आशंका जताई गई है कि वे छात्रा का अपहरण करना चाहते थे। धमकी से डरी छात्रा
परिजनों के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इस घटना के बाद छात्रा काफी डरी हुई है। पिता की शिकायत के आधार पर सदर थाना में आरोपी सूरज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पीएसआई ज्योति को सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।