पंजाब में HSGMC के प्रधान के खिलाफ FIR:धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, झींडा बोले- मुझे कोई इंफॉर्मेशन नहीं

Spread the love

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है, उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई हुई। कमेटी के पूर्व प्रधान एवं नॉमिनेटेड मेंबर बलजीत सिंह दादूवाल की शिकायत पर झींडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इससे पहले जगदीश सिंह झींडा ने पटियाला की सुतारण पुलिस चौकी में दादूवाल समेत 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया था। झींडा ने दादूवाल पर उनका रास्ता रोककर पर पिस्टल तानने और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए थे, अब झींडा के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज हुई है। अरदास में बिगड़ा मामला दरअसल, जगदीश सिंह झीडा और दादूवाल बीते मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं नाडा साहिब पंचकुला की सेवा संभाल रहे एडिशनल सेक्रेटरी परमजीत सिंह शेरगढ़ की रिश्तेदारी में अंतिम अरदास में शामिल होने गए थे। यहां झींडा ने दादूवाल पर कमेटी के प्रबंध को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। विरोध के बाद दादूवाल भड़क गए थे। दादूवाल ने करवाया हमला-झींडा झींडा ने आरोप लगाया कि रदास के बाद लौटते वक्त दादूवाल ने अपने काफिले के साथ उनकी गाड़ी को रोक लिया। दादूवाल ने लोगों को उनको गोली मारने के लिए भड़काया था। दादूवाल ने गाड़ी के बाहर से उन पिस्टल भी तानी और गाड़ी खोलने की कोशिश की। हमने कोई हमला नहीं करवाया- दादूवाल इस घटना के बाद दादूवाल ने बताया था कि उन्होंने न कोई हमला किया न करवाया है। झींडा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। संगत ने उनके खिलाफ पुलिस को देकर कार्रवाइ की गुहार लगाई है। अब झींडा के खिलाफ पटियाला पुलिस ने केस दर्ज किया है। झींडा बोले- मुझे कोई इंफॉर्मेशन नहीं इसे लेकर जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि मुझे इसकी कोई इंफॉर्मेशन नहीं है। दादूवाल ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाया होगा, लेकिन झूठ कितनी देर टिकेगा। हां, मैंने जरूर दादूवाल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उस दिन अंतिम अरदास में मैंने दादूवाल का विरोध किया था, लेकिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर कोई बात नहीं की।