यूपी के 15 जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके आलावा दिन में धूप और शाम की सर्द हवाएं चलेंगी। 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है, जिससे आगे मौसम और बिगड़ेगा। बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा – पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। इस कारण अगले 48 घंटे में ठंड का असर देखने को मिलेगा। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम की तस्वीरें देखिए-
बारिश, तेज हवा और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान
कृषि विशेषज्ञों सिध्दार्थ सिंह ने बताया गेहूं की फसल गिरने से दानों का भराव प्रभावित होता है, जिससे उत्पादन में 20 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। गन्ने की फसल भी काफी हद तक गिर गई है, जिससे गन्ने के खराब होने और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। सरसों और सब्जियों की फसल को भी इस बारिश ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है। खेतों में अधिक पानी भर जाने से सरसों की फलियां जमीन पर गिर गई हैं, जिससे दाना खराब होने का खतरा है। वहीं सब्जियों की फसलों में जलभराव के कारण गलन की समस्या बढ़ गई है। खासतौर पर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
कुशीनगर, महाराजगंज, सिध्दार्थ नगर,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत। अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
