अखिलेश यूट्यूबर से बोले- सवाल BJP से आ रहे क्या?:PA ने मोबाइल छीना, कन्नौज में सपा प्रमुख ने बैट थामा, गेंदबाजी भी की

Spread the love

कन्नौज में अखिलेश यादव के PA आशीष यादव ने एक यूट्यूबर का मोबाइल छीन लिया। यूट्यूबर मोबाइल में देखकर सवाल पूछ रहा था। आशीष यादव ने देखा कि कोई और उसे सवाल लिखकर भेज रहा था। आशीष यादव ने यूट्यूबर के वॉट्सऐप पर आए सवालों की फोटो खींची और अखिलेश को दिखाई। इस पर सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए पूछा- कहां से आ रहा है ये? BJP से? इसके बाद वह हंसने लगे। अखिलेश ने बारी-बारी से सभी पत्रकारों का नाम पूछा। फिर उन्होंने कहा- हम नाम इसलिए पूछते हैं, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें जानकारी है या नहीं। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अखिलेश ने एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। उन्होंने घूसखोर पंडित फिल्म को लेकर कहा- भाजपा ने ‘घूसखोर पंडित’और SIR जैसे मामलों में सरकार ने नई पीढ़ी को उलझा रखा है, क्योंकि सरकार न तो नौकरी दे पा रही है और न ही रोजगार। वो नई पीढ़ी से घबराई हुई है। अखिलेश यादव की 3 प्रमुख बातें… 1. भाजपा से सभी को सतर्क रहना चाहिए। राजनीति में बहुत कुछ होता है। ओटीटी पर फिल्म को जिन्होंने अनुमति दी, वही लोग मुकदमा भी करवा रहे हैं। इसी में लोगों को उलझाया जा रहा है। फिल्म के पक्ष में बोलोगे तो भी फंसोगे और नहीं बोलोगे तो भी फंसोगे। मैं दावा करता हूं ओटीटी बनाने में जो पैसा लगा होगा वो भी बीजेपी वालों का ही होगा। 2. अमेरिका के टैरिफ घटाने के सवाल पर कहा- अब देश के लोग अमेरिका का खाना खाएंगे, अमेरिका के कपड़े पहनेंगे और अमेरिका का गुणगान करेंगे। भाजपा के वो लोग अब कहां हैं, जो स्वदेशी अपनाओ का नारा लगाते घूमते थे। 3. भाजपा के लोग नई पीढ़ी से घबराए हुए हैं। वे उन्हें नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए एसआईआर में उलझा दिया गया है। लखनऊ में दशरथ और नंदलाल कश्यप के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर मुस्लिमों के वोट कटवाए गए। जांच करने पर पता चला कि नंदलाल कश्यप को हस्ताक्षर करना ही नहीं आता, वह तो केवल अंगूठा लगाता है। अखिलेश कन्नौज में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए
अखिलेश यादव तिर्वा में दिवंगत परमानंद तिवारी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह महिला नेत्री संगीत पांडेय के दिवंगत पुत्र प्रथम पांडेय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अबंतीबाई नगर मोहल्ला स्थित जयकरन यादव के घर जाकर पुत्र शोक पर सांत्वना दी। सपा नेता अंशुल यादव के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आनंद कठेरिया और अबीर अली के घर जाकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंत में अखिलेश यादव होटल बीके ग्रांड पहुंचे,जहां उन्होंने इत्र कारोबारी राम दीक्षित के बेटे विशाल की शादी समारोह में शिरकत की और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं।
———————– ये भी पढ़ें… स्कूल में कुरान की आयतें लगाईं, महापुरुषों की तस्वीर गायब:संभल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, बोले- ये इस्लामिक जिहाद चल रहा संभल के सरकारी स्कूल में महापुरुषों की तस्वीर हटाकर कुरान की आयतें लगा दी गईं। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को जैसे इसकी सूचना मिली। वे स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा ये पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…