मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव समेत पूरा यादव कुनबा सैफई में है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने पार्टी संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को पुष्पांजलि अर्पित की। मंच पर शिवपाल सिंह, धर्मेंद्र और डिंपल यादव समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। इस बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव ने मुलायम को याद करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली का रास्ता भी नहीं जानते थे, उन्हें सांसद बना दिया। जो लोग लखनऊ नहीं जानते थे, उन्हें विधायक बनाकर भेजा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में कभी जनता पर इतना अत्याचार नहीं हुआ, जो आज हो रहा है। 2027 में हम मौजूदा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 2029 में दिल्ली की सरकार भी चली जाएगी। पहले तस्वीरें देखिए… नेताजी का निधन 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। उनके निधन से समूचा देश शोक में डूब गया था। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। मुलायम सिंह की पुण्यतिथि से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अखिलेश-डिंपल समेत पूरा कुनबा एक साथ:टेंट पर चढ़कर बैठे सपाई, रामगोपाल बोले-योगी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
