आकाश आनंद को बेटी हुई, मायावती बुआ दादी बनीं:बोलीं- भतीजे ने कहा है इसे आप जैसी बनाऊंगा

Spread the love

बसपा सुप्रीमो मायावती बुआ दादी बन गई हैं। उनके भतीजे आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा ने बेटी को जन्म दिया है। मायावती ने खुद सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा- मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पूर्व सीएम ने ‘X’ पर लिखा- ‘बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर खुशी की लहर है। इससे भी ज्यादा खुशी की बात यह है कि आकाश ने अपनी बेटी को मेरी तरह ही बनाने की इच्छा जताई है। वो उसे बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिए तैयार करना चाहते हैं। इसका भरपूर स्वागत है।’ आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश को बसपा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। वो लगातार पार्टी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री
आकाश पहली बार 2017 में सहारनपुर की एक जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद वह लगातार पार्टी का काम कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। यह फैसला तब लिया गया, जब सपा और बसपा का गठबंधन 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद टूटा। 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था। 2023 में आकाश आनंद और प्रज्ञा की शादी हुई थी
आकाश ने लंदन से MBA किया है। इस दौरान उनकी मुलाकात बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से हुई। प्रज्ञा ने लंदन से MBBS किया है। वो फर्रुखाबाद के कायमगंज की रहने वाली हैं। 2023 में दोनों ने शादी की। प्रज्ञा पेशे से MBBS डॉक्टर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। प्रज्ञा के पिता अशोक कन्नौज के गुरुसहायगंज में CHC पर नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद पर तैनात थे। 2008 में उन्होंने नौकरी से VRS ले लिया था। फिर बसपा के साथ सक्रिय तौर पर जुड़ गए। बसपा की सरकार बनी तो मायावती ने उन्हें बैकवर्ड कमीशन का सदस्य बनाया गया था। 2009 में MLC बने। फिर 2016 से 2022 तक राज्‍यसभा सदस्‍य रहे। अप्रैल 2025 के बाद से आकाश की बदली किस्मत ————————- ये खबर भी पढ़िए यूपी में भीषण कोहरा, 3 हादसे, 20 जख्मी:जमीन से आसमान तक असर, 100 ट्रेनें लेट, 10 फ्लाइट कैंसिल; पारा 4.6°C यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। सुबह-सुबह कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर के बीच रही। लखनऊ में बारिश जैसा कोहरा पड़ा। जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोगों के कपड़े भीग गए। कोहरे की वजह से सड़क से लेकर रेलवे और हवाई सफर तक प्रभावित हुआ। पूरी खबर पढ़िए