महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान और उनके पैतृक गांव कोटेवाड़ी में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पवार के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल शामिल रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बारामती आएंगे। पीएम मोदी भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पवार का पूरा परिवार भी बारामती पहुंच चुका है। बुधवार रात भी पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद वापस पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अजित पवार का निधन बुधवार सुबह 8.46 बजे हुआ। वे 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। हादसे के 2 CCTV की फुटेज नायडू बोले- विमान रनवे से पहले ही गिरा, आग लगी हादसे पर जानकारी देते हुए केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा था कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। प्लेन क्रैश के बाद की 5 तस्वीरें… अजित पवार के परिवार को जानिए… AAIB ने हादसे की जांच शुरू की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची। दूसरी टीम भी बारामती आई है। VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट सुमित कपूर को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट शांभवी पाठक के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था।कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी। महाराष्ट्र सरकार में NCP अजित के 41 विधायक अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उपमुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ ‘पापा अजित पवार के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी’: केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; यूपी के जौनपुर की रहने वाली थीं हादसे के वक्त टीवी देख रही थीं अजित की मां: मौत की खबर ना मिले इसलिए स्टाफ ने टीवी केबल काटा, मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाला शरद पवार बोले- अजित की मौत दुर्घटना, राजनीति ना करें: ममता ने कहा- वे शरद की NCP में वापसी करने वाले थे, हादसे की न्यायिक जांच हो अजित पवार लियरजेट–45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए
अजित पवार का बारामती में अंतिम संस्कार आज:गृहमंत्री शाह शामिल होंगे; कल प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी CM समेत 5 का निधन हुआ
