महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में चार और लोगों की जान गई। हादसा तब हुआ जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे। यह वही प्लेन है जो 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पहले देखें, 2023 हादसे की तस्वीरें 2023 की रिपोर्ट: ऑटोपायलट बंद होने के बाद हुआ था हादसा शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई गई थी। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा लैंडिंग से महज 40 सेकंड पहले ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने की वजह से हुआ था। इसके बाद कॉकपिट में ‘स्टॉल वार्निंग’ और ‘ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी’ अलर्ट बजने लगे थे। विमान रनवे से दाईं ओर भटक गया और टैक्सी-वे के पास क्रैश लैंडिंग हुई थी। लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। ————– ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़े 22 PHOTOS-VIDEOS:लैंडिग के दौरान रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक; बारामती में बाजार बंद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह 8.45 बजे प्लेन क्रैश में निधन हो गया। विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए। बारामती में लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर आग लगी। विमान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अजित पवार की मौत के बाद पूरे बारामती में शोक है। शहर बंद का ऐलान किया गया है। करीब-करीब सभी दुकानें बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…
अजित पवार लियरजेट 45 चार्टर्ड प्लेन में सवार थे:इसी मॉडल का जेट 2023 में भी क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर हुए थे विमान के दो टुकड़े
