निर्देशों के अनुसार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शासन ने “मेरा ईकेवाईसी” मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से हितग्राही केवल अपना चेहरा स्कैन करके घर बैठे ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए किसी पीडीएस दुकान में जाने की आवश्यकता नहीं है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
ई-केवाईसी प्रक्रिया आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पर आधारित है। इसके लिए मोबाइल में “मेरा ईकेवाईसी” और “आधार फेस आरडी” दोनों एप इंस्टॉल करना आवश्यक है। एप खोलने के बाद राज्य का चयन, लोकेशन वेरीफिकेशन, आधार नंबर दर्ज करने और ओटीपी सबमिट करने के पश्चात राशन कार्ड से जुड़े विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके बाद फेस ई-केवाईसी विकल्प चुनकर कैमरे के माध्यम से चेहरा प्रमाणीकरण करना होगा। सफल प्रमाणीकरण के बाद स्क्रीन पर “ईकेवाईसी रजिस्टर्ड सक्सेसफुली” का संदेश तारीख और समय सहित प्रदर्शित हो जाएगा।
शासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में संबंधित सदस्य खाद्य सुरक्षा योजना से मिलने वाले सभी लाभों से वंचित हो जाएंगे।
