डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने शुक्रवार को बताया कि डीएमआरसी के निदेशक मनुज सिंघल और एटीआईएल के निदेशक सचिन देवड़ा ने मेट्रो भवन में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और डीएमआरसी तथा एटीआईएल के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह पहल डीएमआरसी की अपनी महत्वपूर्ण मेट्रो लाइनों पर सेवा के उच्च मानकों और परिचालन दक्षता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
दयाल ने बताया कि डीएमआरसी और एटीआईएल के बीच अनुबंध समझौता 6 वर्षों के लिए है। जिसे 2 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। यह साझेदारी सिग्नलिंग प्रणालियों के लिए पर्याप्त ऑनबोर्ड पुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विफलताओं के बेहतर मूल कारण विश्लेषण के लिए मौजूदा डेटा लॉगिंग सुविधा को उन्नत करने पर केंद्रित है।
अनुबंध के तहत, एल्स्टॉम विफलताओं के निदान और सुधार के लिए अपने वैश्विक विशेषज्ञों के माध्यम से निरंतर बैकएंड तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा और सिस्टम ऑडिट आदि भी करेगा।
