हरियाणा में ‘टटीरी’ सॉन्ग-विवाद के बाद रैपर और सिंगर बादशाह मुंबई में हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला की स्टेज पर नजर आए। ढांडा इन दिनों इंडिया टूर कोहराम पर हैं, जो देश के अलग-अलग बड़े शहरों में जाकर लाइव कान्सर्ट कर रहे हैं। ढांडा का भी यह टूर काफी सुर्खियों में हैं। मुंबई में हुए लाइव कॉन्सर्ट में अचानक से हुई रैपर और सिंगर बादशाह की एंट्री ने सबको चौंका दिया। बादशाह ने स्टेज पर आते ही माइक लेते हुए कहा, “मेरे को 15-20 साल हो गए इंडस्ट्री में। हर तरह के बंदे देखे हैं, लेकिन जिसमें रीड की हड्डी हो ना दोस्तों, धंधा उनमें से एक ही है।” दर्शकों ने ढांडा की जय-जयकार की। इसके बाद बादशाह ने सभी को प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि वह अपने “छोटे भाई” का समर्थन करने आए हैं।
ढांडा ने भी रिप्लाई करते हुए कहा कि कुछ दोस्तों के साथ दोस्ती श्मशानों तक जाती है। बादशाह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह उनमें से एक है। मरे हुए भी उठ आएंगे तेरे लिए एक बार। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के गले लगे और फिर बादशाह वहां से चले गए। रैपर और सिंगर बादशाह भी टटीरी’ सॉन्ग-विवाद के बाद लंदन चले गए थे। जहां पर उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। टूर के दौरान उनके साथ माता-पिता भी रहे। हालांकि विदेश टूर से पहले ढांडा पंचकूला साइबर क्राइम थाना में पहुंचे थे और जमानत मिलने के बाद यहां से गए थे। अब जानिए ढांडा न्योलीवाला का कोहराम इंडिया टूर… एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर हुई थी कन्ट्रोवर्सी करीब तीन माह पहले हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी हो गई थी। ढांडा की इस इस एल्बम में रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने के सीन थे। साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगाकर ‘साले’ शब्द का यूज किया गया था। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो गए थे। साध्वी देवा ठाकुर ने तो वीडियो जारी कर कह दिया था- तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हुए। इसके बाद न्योलीवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी थी। कहा था कि दुख होता है जब उनके अपने लोग इन मुद्दों पर आपस में लड़ते हैं। फिर भी अपने लोगों का दिल रखने और मामला बंद करने के लिए जिस लाइन पर आपत्ति थी, उसे अब बदला जा रहा है। उनके विचार वही रहेंगे, लेकिन अब बेहतर तरीके से पेश किए जाएंगे।
‘टटीरी’ सॉन्ग-कंट्रोवर्सी के बाद ढांडा न्योलीवाला के स्टेज पर बादशाह:बताया रीढ़ बाला बंदा, ढांडा बोले-श्मशान तक देंगे साथ, देहरादून प्रशासन करॅप्ट
