पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई कहते है कि सड़क की मरम्मत को लेकर नगर निगम,बीडीए और पीडब्लूडी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण ही शहर के मध्य से गुजरने वाली सड़क पर हमेशा गड्ढे रहते हैं। बीच-बीच में सड़कों की मरम्मत की जाती है। लेकिन यह के वल खानापूर्ति दिखाई देती है। हालात यह है कि देवीसिंह भाटी के घर के आगे एक माह पहले बनी सड़क शुरूआती बारिश में ही उखड़ गई हैं। जिसके कारण वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए। इतना ही नहीं सादुलगंज में बीच सड़क बड़े बड़े गढ्ढे हो जाने से बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें एक बुजुर्ग दुपहिया वाहन सहित गिर गये और चोटिल हुए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। अगर आगामी दस दिनों में सड़कों के हालात नहीं सुधरे तो आन्दोलन किया जाएगा।
बरसात के बाद सड़कों की हालत ने बिगाड़ी बीकानेर शहर की सूरत : हर सड़क उधड़ी
