गर्लफ्रेंड की हत्या कर प्रेमी ने खुद को उड़ाया:बुलंदशहर के घर में छिपे थे, पुलिस घुसने लगी तो मार ली गोली

गर्लफ्रेंड की हत्या कर प्रेमी ने खुद को उड़ाया:बुलंदशहर के घर में छिपे थे, पुलिस घुसने लगी तो मार ली गोली
Share Now

यूपी के बुलंदशहर में प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों 5 दिन से फरार थे। परिवार और पुलिस से छिप रहे थे। जैसे ही पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों को पकड़ने के लिए देर रात घेराबंदी की गई। साथ में परिजन भी मौजूद थे। दोनों घर के अंदर छिप गए। 16 साल की लड़की के फूफा ने बाहर से स्पीकर पर आवाज लगाई- मैं हूं, साथ में पुलिस भी है। डरने की कोई बात नहीं है। बाहर आ जाओ। दोनों बाहर नहीं आए तो पुलिस ने अंदर घुसने की कोशिश की। इतने में गोलियां चलने की आवाज आई। पुलिस पहुंची तो खून ही खून फैला था। चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। दोनों के लहूलुहान शव जमीन पर पड़े थे। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी। 26 साल का प्रेमी मूल रूप से हरिद्वार और प्रेमिका मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। प्रेमी 25 दिन पहले ही लूट के मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। 5 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला पढ़िए… 2 साल से चल रहा था अफेयर, घरवाले खिलाफ थे
मूलरूप से हरिद्वार के फकरेड़ा भगवानपुर का निवासी प्रिंस पिछले कई साल से मुजफ्फरनगर के छपार थाना के छपार गांव में अपने ननिहाल में रहता था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के छपार थाना समेत कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि 16 साल की जिया 11वीं में पढ़ाई कर रही थी। 2 साल पहले प्रिंस की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पड़ोस में रहने वाली जिया से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे, क्योंकि लड़की लड़की गुर्जर समाज से और लड़का जाट समाज से था। दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। 5 दिन पहले घर से भागे थे
लड़की के पिता अमित कुमार का आरोप है कि 19 सितंबर की रात बेटी घर से गायब हो गई। रात भर खोजने पर भी कुछ पता नहीं चला। इस बीच गांव के धीरसिंह और अरविंद ने बताया कि उन्होंने प्रिंस उर्फ बिन्नी, राहुल और अक्षय उर्फ बोस को जिया से बात करते और फिर उसे अपने साथ ले जाते देखा था। इसके बाद मैंने 22 सितंबर को छपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दिन प्रिंस, जिया को लेकर बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली के डिबाई में अपने फूफा प्रमोद के घर आ गया, जो मधुमक्खी पालन का कारोबार करते हैं। प्रमोद ने प्रिंस का विरोध किया और लड़की को वापस उसके घर पहुंचाने को कहा। प्रिंस ने कुछ समय मांगा तो प्रमोद ने उसे सराय किशनचंद में नरेंद्र कुमार के यहां किराए पर एक कमरा दिला दिया। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। बुधवार की रात करीब 3 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस बुलंदशहर पहुंची। पुलिसवालों ने अनाउंसमेंट किया, लेकिन बाहर नहीं आए
डिबाई पुलिस के साथ मिलकर 15 पुलिसकर्मी सराय किशनचंद में नरेंद्र के मकान पहुंचे। साथ में प्रिंस के फूफा प्रमोद, ग्राम प्रधान विनोद कुमार थे। पुलिस ने पूरे मकान को घेर लिया। अनाउंसमेंट करके दोनों को बाहर आने को कहा, पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। प्रमोद ने स्पीकर से कहा- मैं हूं प्रमोद, तुम्हारा फूफा। मेरे साथ पुलिस है। डरने की कोई बात नहीं, बाहर आ जाओ। इसके बाद बाद भी दरवाजा नहीं खुला। रात करीब 3:30 बजे पुलिस ने मकान में घुसने की कोशिश की तो पड़ोसी लायक सिंह की छत पर गोली चलने की आवाज आई। पुलिस ने जाकर देखा तो दोनों के सिर में गोली लगी थी। मौके पर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक खोखा तमंचे की चेंबर में फंसा पड़ा हुआ था। SSP बोले- युवक ने पहले युवती को गोली मारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। एसएसपी ने बताया- अंदेशा है कि पुलिस से बचने के लिए दोनों पहले पड़ोसी की छत पर चले गए थे। जब भागने का कोई रास्ता नहीं मिला तो युवक ने पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका को गोली मारी और इसके बाद खुद की कनपटी पर फायर कर लिया। दोनों की मौत हो गई। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में सर्राफा व्यापारी ने किया सुसाइड:कार में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, 1 करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान थे गाजियाबाद में बुधवार रात सर्राफा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट के नीचे कार में मिला। इसी कार में लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। सूचना पर पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान थे। पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से तनाव में थे। घटना राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट की है। पढ़ें पूरी खबर…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *