हरियाणा के पानीपत में रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चांदनी बाग थाना क्षेत्र की रहने वाली 2 बच्चों की मां के साथ पानीपत और जींद में रेप किया गया। महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर कई हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा गया। महिला जींद के एक होटल में काम करती थी। इसी दौरान उसकी एक आरोपी से पहचान हुई थी, जिसके बाद उसके साथ यह सब हुआ। महिला जब गर्भवती हो गई तो 3 लाख रुपए में बेचने का सौदा कर लिया। महिला ने किसी तरह परिचितों को फोन किया, जिसके बाद उसे छुड़वाया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक, उसके साथी मैन्यु और भाई रितिक समेत अन्य के खिलाफ अपहरण, रेप, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए महिला की आपबीती… चांदनी बाग थाने में मामला दर्ज
चांदनी बाग थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 123 (जहर या नशीले पदार्थ से नुकसान), 64(2)(m) (रेप), 351(3) (जान से मारने की धमकी), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 3(5) (साझा इरादा), 75(2) (छेड़छाड़), 76 (महिला की गरिमा भंग करना) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
चाय में नशा देकर महिला होटल कर्मी से रेप:पानीपत में दोस्तों से भी संबंध बनवाए, बेटी से अश्लील हरकत; 3 लाख में बेचने का सौदा किया
