दशकों बाद जंगलों को मिला आग से सुरक्षा का कवच, 80 के दशक की व्यवस्था फिर लौटी

Spread the love

Strong forest protection : चमोली जिले में जंगलों को आग से बचाने के लिए एक बार फिर स्थायी फायर लाइन व्यवस्था को पुनर्जीवित किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते 80 के दशक से बंद पड़ी यह व्यवस्था अब केंद्र सरकार की अनुमति के बाद दोबारा शुरू हुई है. इसका उद्देश्य वनाग्नि से गांवों, जंगलों और वन्य जीवों की सुरक्षा करना है.