शादी के 24 साल बाद 9 बेटियों पर बेटा हुआ:जींद में महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई; परिवार बोला- दिलखुश नाम रखेंगे

Spread the love

हरियाणा के जींद में महिला को 9 बेटियों के बाद बेटा हुआ। महिला की सोमवार को उचाना के सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उचाना कलां के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी रितु को शाम 4 बजे सिविल अस्पताल लेकर आए थे। सभी भगवान से दुआ कर रहे थे कि इस बार बेटा हो, ताकि 9 बहनों को एक भाई मिले। बेटा होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। मां रितु ने कहा कि शादी के 24 साल बाद भगवान ने उन्हें यह खुशी दी है। वहीं बुआ ने कहा कि बेटे के जन्म ने दिलखुश कर दिया, इसलिए इसका नाम दिलखुश रखेंगे। अब जानिए परिवार के लोगों ने क्या कहा…. 2 बेटियों की पिछले साल शादी की
पिता सुरेंद्र ने बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। दूसरे भाई की भी 3 बेटियां हैं, जिनके कोई भाई नहीं है। इस तरह, इस नवजात शिशु को कुल 12 बहनों का भाई होने का सौभाग्य मिला है। हर बार बेटी होने पर परिवार के लोग बेटे की कामना करते थे। अब सभी की दुआएं पूरी हुई हैं। 2 बेटियों की शादी पिछले साल नवंबर में की थी। मेरी बेटियों के नाम कल्पना, आरती, भारती, खुशी, मानसू, रजनी, रजीव, काफी और माफी हैं, जिनकी उम्र 3 से 21 साल के बीच है। बुआ बोली- सारी दुनिया की खुशी मिली
बुआ वीना ने बताया कि परिवार में बेटे के जन्म से सभी बेहद खुश हैं। आज हमें सारी दुनिया की खुशी मिल गई है। हमारे राम ने दिलखुश कर दिया है, इसलिए हम बेटे का नाम ‘दिलखुश’ रखेंगे।” बहन कल्पना ने कहा कि 22 साल बाद उनके घर में यह नया सदस्य आया है। बीपी बढ़ा, बाद में नॉर्मल आया
परिवार की सदस्य प्रवीण देवी ने कहा कि डिलीवरी सही हुई है। इतनी खुशी हुई कि मेरे से खड़ा नहीं हुआ जा सका। पहले भी रितु की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में हुई हैं। आज उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, लेकिन बाद में नॉर्मल हो गया। पूरा परिवार खुश है। भगवान सबकी इस तरह से सुने। डॉक्टर बोले- रेफर नहीं कर सकते थे
डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि महिला रितु शाम चार बजे के करीब डिलीवरी के लिए आई थी। उनकी पहले 9 डिलीवरी हो चुकी थीं और अब 10वीं बार उन्हें लड़का हुआ था। सरकार द्वारा अनेक सुविधाएं दी गई हैं। 38 साल की होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी ध्यान भी जरूरी था, क्योंकि पहले 9 डिलीवरी हो चुकी थीं और उन्हें रेफर भी नहीं किया जा सकता था। डिलीवरी नॉर्मल हुई है और दोनों स्वस्थ हैं। ————————————– ये खबर भी पढ़ें :- शादी के 19 साल बाद 10 बेटियों पर हुआ बेटा:फतेहाबाद का परिवार, पिता बोले- लड़का होते ही दिल खुश हुआ, नाम रखा दिलखुश हरियाणा में फतेहाबाद के रहने वाले एक दंपती को शादी के 19 साल बाद बेटा पैदा हुआ है। जिले में भूना के गांव ढाणी भोजराज के रहने वाले संजय इससे पहले 10 बेटियों के पिता हैं। वह बेटे के इंतजार में 19 साल रहे और एक के बाद एक बेटियों के पिता बने। पढ़ें पूरी खबर…