एमपी- भोजशाला में 10 साल बाद नमाज-पूजा एक ही दिन:पूजा जारी, दोपहर में नमाज; 8000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-AI से निगरानी

Spread the love

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को विशेष व्यवस्था की गई है। सूर्योदय के साथ हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू की, जबकि दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा की जाएगी। आमतौर पर बसंत पंचमी पर पूजा और जुमे के दिन नमाज की ही अनुमति रहती है, लेकिन जब दोनों एक ही दिन पड़ते हैं तो तनाव की स्थिति बनती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इलाके की निगरानी ड्रोन और AI तकनीक से की जा रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती (वाग्देवी) की पूजा की पूरी छूट दी है, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 2006, 2013 और 2016 में भी बसंत पंचमी शुक्रवार को आई