शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने किया सुसाइड:झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, ससुर लेने गए तो नहीं आई, दुखी होकर जहर खाया

Spread the love

झांसी में पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी स्क्रैप कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। झगड़ा होने पर पत्नी दो सप्ताह पहले मायके चली गई थी। ससुर लेने गए तो आने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा- पति लेने आएंगे, तभी ससुराल आउंगी। शुक्रवार को कारोबारी के पिता घर लौट पाते, उससे पहले ही कारोबारी ने जहर निकल लिया। परिजन आनन फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें कारोबारी ने पत्नी समेत उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 10 महीने पहले शादी हुई थी मृतक का नाम अंकन जोशी उर्फ अंकित (24) पुत्र राजू जोशी था। वह शिवपुरी के करेरा का रहने वाला था। मृतक के पिता राजू जोशी ने बताया- मेरा बेटा स्क्रैप की खरीद-फरोख्त का काम करता था। मैंने 29 अप्रैल 2025 को अपने बेटे अंकन की शादी डबरा निवासी प्रीति से की थी। 21 फरवरी को प्रीति मायके जाना चाहती थी, लेकिन अंकन राजी नहीं था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नाराज होकर अंकन ने प्रीति को मायके छोड़ दिया। कई दिन मायके में रहने के बाद भी प्रीति वापस नहीं आ रही थी। अंकन के फोन करने पर भी वह नहीं आई। पिता घर नहीं आ पाए जहर खाया पिता ने आगे बताया- गुरुवार को मैं बहू को लेने के लिए उसके मायके गया था। लेकिन बहू के परिवारवालों ने भेजने से मना कर दिया। शुक्रवार को मुझे घर लौटना था। मगर बहू साथ आने को तैयार नहीं हुई। बहू और उसके घरवाले कहने लगे कि जब अंकन लेने आएगा, तब जाएंगे। यह खबर अंकन तक पहुंच गई। उसने घर पर सल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर अपनी मां और भाई को जानकारी दी। तब वे उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिता सीधे झांसी पहुंच गए। मेरी मौत के लिए पत्नी जिम्मेदार पिता ने आगे बताया- अंकन की जेब से तलाशी के दौरान चार लाइन का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। डायरी के पन्ने को फाड़कर लिखे इस सुसाइड नोट में उसने लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके माता-पिता, उसकी मामी और उसकी बहनें हैं। पुलिस ने इस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की भी जांच शुरू कर दी है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेरा पुलिस को भेजी जाएगी। घटना करेरा की है, इसलिए आगे की जांच करेरा पुलिस करेगी। ……………… ये खबर भी पढ़ें – कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…