स्वर्णरेखा नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क

Spread the love

टीम ने विभिन्न घाटों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा स्थानीय स्तर पर तैनात कर्मियों को सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि अचानक जलस्तर बढ़ने या तेज बारिश होने की स्थिति में तत्काल राहत और सुरक्षा कार्यवाही की जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के तटीय एवं निम्न क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वर्षा के दौरान ऊंचे स्थलों पर रहने का प्रयास करें। इसके साथ ही आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे नालों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में कचरा न फेंके, जिससे जलनिकासी व्यवस्था बाधित न हो और स्वच्छता बनी रहे।

एमएनएसी ने आश्वस्त किया है कि जलजमाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।