आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष:नड्डा ने तत्काल प्रभाव से किया नियुक्त, रवींद्र कुमार राय की जगह दी गई जिम्मेदारी

आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष:नड्डा ने तत्काल प्रभाव से किया नियुक्त, रवींद्र कुमार राय की जगह दी गई जिम्मेदारी
Share Now

भाजपा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड का नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि आदित्य साहू को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदित्य साहू को 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा झारखंड से राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, जिसके बाद वे निर्विरोध सांसद चुने गए। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री पद पर कार्यरत थे। इससे पहले कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार रॉय झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थे। उन्हें यह जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित साह के करीबी भी रहे बताते चलें कि कुचू, ओरमांझी में जन्मे आदित्य साहू पिछले दो दशक से भाजपा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने एमकॉम तक की पढ़ाई की है। साथ ही रांची में 2019 तक बतौर प्रोफेसर सेवा भी दी है। वे 2019 से राज्य भाजपा इकाई के नेता थे। वे पार्टी के कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित साह के करीबी भी रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी ने काफी कम समय में इन्हें काफी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। भाजपा के शीर्ष नेताओं का मानना है कि आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और साथ ही आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में और निखरेगी। अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान उद्योग एवं श्रम मंत्री बने वहीं, रविन्द्र रॉय मरांडी सरकार में खान एवं खनिज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली थी, बाद में अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान उद्योग एवं श्रम मंत्री बने। झारखंड के कोडरमा निर्वाचन क्षेत्र से वे सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। वहीं, 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजद से भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा लोकसभा से टिकट दे दिया गया था।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *