हत्या के मामले में आरोपित गिरफ्तार

adarsh-nagar-police-station-arrested-one
Spread the love

उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 16 नवंबर को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक 50 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। कपड़े फटे हुए थे, वह अर्धनग्न अवस्था में थी और शरीर पर कई कट के निशान थे। मौके से एक चाकू, एक जोड़ी महिला चप्पल और एक जोड़ी पुरुषों की चप्पल मिलीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार नजदीकी शौचालय के सीसीटीवी फुटेज में महिला को स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया। कुछ सेकंड बाद एक युवक गुलाबी शर्ट, ग्रे पैंट और सफेद-ब्लैक चप्पल पहने हुए उसके पीछे जाता दिखा। मौके से जो चप्पल मिली, वही चप्पल सीसीटीवी में आरोपित के पैरों में दिखाई दी। थोड़ी देर बाद वही संदिग्ध बिना चप्पलों के वापस लौटता भी नजर आया। फुटेज का पीछा करते हुए पुलिस बदोला गांव की झुग्गियों तक पहुंची। जहां आरोपित की पहचान सलमान उर्फ बोना के रूप में हुई। वह घर से फरार मिला।

इधर जांच में पता चला कि आरोपित पहले भी दो जघन्य मामलों लूट और नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित था। घटना से एक दिन पहले ही उसने अपना फोन बंद कर दिया था और फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम गुप्त सूचना पर गुजरात के भरूच जिले के वेदाच पहुंची। जहां केबीआर भट्टा से आरोपित को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की। उसके बताए अनुसार वारदात के समय पहने हुए कपड़े, चाकू और अन्य सामान बरामद किया गया। इधर जांच में महिला की हुई पहचान की वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और घर से लापता थी। 52 वर्षीय महिला होलंबी कलां में रहती थी।

———-