रोहतक मंडी में देसी अंदाज में दिखे एक्टर रणदीप हुड्डा:कुर्ता-पायजामा पहन सिर पर टांगा परना; गेहूं की ढेरी का चक्कर काटा

Spread the love

रोहतक जिले की सांपला की अनाज मंडी में उस समय हलचल मच गई, जब बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा किसान के वेश में नजर आए। कुर्ता-पायजामा पहने और सिर पर परना (गमछा) डाले रणदीप का लुक बिल्कुल आम किसान जैसा था। शुरुआत में लोग उन्हें पहचान नहीं पाया, लेकिन जैसे ही उनकी पहचान सामने आई, मंडी में भीड़ इकट्ठी हो गई। रणदीप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मंडी में घूमते और आम लोगों के बीच घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं। शूटिंग से जोड़कर देख रहे लोग इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे उनकी आगामी फिल्म लाल रंग-2 की शूटिंग से जोड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन के लिए वह इस भेष में मंडी पहुंचे हो सकते हैं। किसानों से जुड़ाव के चलते निरीक्षण की भी चर्चा कई लोगों का यह भी कहना है कि किसान परिवार से संबंध रखने वाले रणदीप हुड्डा शूटिंग के बाद मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह किसानों से बातचीत करते भी नजर आए, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जमीनी हालात को समझने की कोशिश कर रहे थे। जाट फिल्म के बाद जसिया पैतृक घर आए थे रणदीप हुड्डा रोहतक के गांव जसिया के रहने वाले हैं। उनका पैतृक घर आज भी है। जाट फिल्म के रिलीजिंग के बाद भी वे अपने गांव आए थे। उनके कुनबे के कुछ लोग गांव में ही रहते हैं। जबकि रणदीप के माता-पिता फरीदाबाद में रहते हैं। पिता रणबीर हुड्डा सर्जन थे, जबकि मां आशा हुड्डा सोशल वर्कर हैं। जिनकी पहली हरियाणवी फिल्म सांगी रिलीज हुई है। जिसमें वह दादी की भूमिका में नजर आईं।

सियासी गलियारों में भी तेज हुई हलचल साल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान यह चर्चा थी कि BJP रणदीप हुड्डा को रोहतक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के सामने मैदान में उतारेगी। हालांकि बाद में डॉ. अरविंद शर्मा ही भाजपा प्रत्याशी बने थे। ऐसे में इस मंडी विजिट को सियासी एंगल से भी लोग देख रहे हैं। एक्टर रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए…. पिता सर्जन, मां सामाजिक कार्यकर्ता: रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में एक हरियाणवी जाट परिवार में हुआ। पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं, और माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा सांगवान डॉक्टर हैं। छोटे भाई संदीप हुड्डा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
तैराकी, घुड़सवारी में मेडल जीत चुके: रणदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS) से पूरी की। यहां उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते। स्कूल में उन्होंने थिएटर में भी रुचि दिखाई और कई नाटकों में भाग लिया, जिनमें से एक का निर्देशन भी किया। बाद में उनका तबादला दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हो गया।
ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर बने: 1995 में हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और व्यवसाय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वहां रहते हुए उन्होंने चीनी रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। 2000 में भारत लौटने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन के मार्केटिंग विभाग में काम किया, और साथ ही दिल्ली में मॉडलिंग और थिएटर में भी हाथ आजमाया।
2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस से शादी की: ‘टू टीच हिज ओन’ नाटक की रिहर्सल के दौरान निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म में काम का प्रस्ताव मिला। रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी की।
पिछले महीने बेटी के पिता बनेः रणदीप की पत्नी लिन ने 10 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म का एक महीना पूरा होने पर रणदीप ने अपने एकाउंट से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। साथ ही खुलासा किया कि बेटी का नाम “न्योमिका (Nyomica)” रखा गया है। पोती की पहली सार्वजनिक तस्वीर पर दादी आशा हुड्डा ने भी हार्ट इमोजी दी।