उत्कृष्ट कार्य करने वाले कपिल सैनी को मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह सम्मान हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया
गया। मुख्यमंत्री ने कपिल सैनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि श्रमिक समाज
की प्रगति और राष्ट्र निर्माण की धुरी है। कपिल सैनी ने श्रमिक कल्याण और श्रम क्षेत्र
में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। गौरतलब है
कि कपिल सैनी वर्तमान में जिंदल हॉस्पिटल हिसार में कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा
कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, ताकि
उन्हें बेहतर सुविधाएँ और अवसर मिल सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कपिल सैनी जैसे लोग
भविष्य में भी श्रमिकों और समाज के हित में इसी तरह योगदान देते रहें। कार्यक्रम में
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी कपिल सैनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की
कामना की।
दयानंद ब्राह्म महाविद्यालय में विजयदशमी उपलक्ष्य पर वैदिक हवन व प्रवचन का
आयोजन
दयानंद ब्राह्म महाविद्यालय में विजयदशमी पर्व के
अवसर पर वैदिक हवन व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रमोद आचार्य ने
हवन संपन्न करवाते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का
प्रतीक है। मुख्य वक्ता आचार्य सत्यकाम आर्य ने वेद प्रवचन में विद्यार्थियों को बाहरी
शत्रुओं के साथ आंतरिक शत्रुओं अहंकार, क्रोध और ईर्ष्या से मुक्त होकर सद्गुणों को
अपनाने का संदेश दिया। ‘सजग’ एवं यज्ञ-हवन विश्व कल्याण के अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी
पर्व केवल रावण-दहन तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमें अपने भीतर छिपी बुराइयों पर विजय
पाने का संदेश सहित जीवन में धैर्य, साहस और सत्य का पालन करने की प्रेरणा देता है।
अनीस आर्य व चंदन शास्त्री ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर आचार्यों ने ब्रह्मचारीयों
को यज्ञ वेदी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने और सद्गुणों
को अपनाने का संकल्प दिलाया।
