रोहतक जिले में मगन सुहाग सुसाइड केस में आज कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान आरोपी पत्नी दिव्या व उसके कथित प्रेमी दीपक सोनवने भी मौजूद रहेंगे। पुलिस ने दिव्या के साथ आरोपी दीपक की चार्जशीट भी कोर्ट में जमा करवा दी है। ज कोर्ट में दोनों के आरोप तय किए जाएंगे। गांव डोभ के मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। मगन की वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने केस दर्ज करके दिव्या को काबू किया था, जबकि मामले में आरोपी दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिल गई और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। मगन सुसाइड केस में कोर्ट ने जांच अधिकारी ASI संजय कुमार को दीपक की चार्जशीट पेश करने के लिए कहा था। जांच अधिकारी ने कोर्ट के आदेश पर दीपक की चार्जशीट को कोर्ट में जमा करवा दिया, जिसके आधार पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी। क्योंकि आरोपी दिव्या की चार्जशीट पहले ही कोर्ट में जमा हो चुकी है। दिव्या के पहले पति को रूपए देकर की थी सेटलमेंट मगन से शादी करने से पहले दिव्या का पहले पति विक्की से एक बेटा है, जो अपने पिता के पास रहता है। विक्की भी मुंबई में रहता है। मगन ने मरने से पहले जो वीडियो बनाई, उसमें साफ कहा कि उसे शादी के डेढ़ साल बाद दिव्या की पहली शादी के बारे में पता चला। पता चलने के बाद दिव्या के पहले पति को पैसे देकर सेटलमेंट की गई। दिव्या ने अपने पहले पति से बिना तलाक लिए मगन से दूसरी शादी की थी। 21 दिन के बेटे संग ससुराल आई थी दिव्या मगन के परिवार का कहना है कि 3 जुलाई 2019 को दिव्या व मगन ने प्रेम विवाह किया। परिवार के लोगों ने शादी को स्वीकार नहीं किया, तो मगन के साथ रोहतक में किराए पर रहने लगी। 2021 में लड़के को जन्म दिया। जब लड़का 21 दिन का था, तो दिव्या अपने ससुराल में रहने लगी। मां बाप को जान से मारने की धमकी मगन के पिता रणबीर सिंह ने आरोप लगाया कि दिव्या व उसके प्रेमी दीपक ने फोन पर मगन को धमकी दी थी कि अपने माता पिता को मार दे और जमीन बेचकर मुंबई में जमीन खरीदेंगे। ऐसा मगन ने अपनी वीडियो में भी बताया है। पैसों के लिए मगन को बार बार परेशान किया जा रहा था। इसी के चलते मगन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रोहतक कोर्ट में आरोपी पत्नी और प्रेमी की पेशी आज:मगन सुहाग सुसाइड केस, मरने से पहले वीडियो बनाकर ठहराया था जिम्मेदार
