अंबाला में एयरफोर्स की जासूसी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी, सोशल मीडिया पर महिला से करता था बात

Spread the love

अंबाला में CIA 2 ने एयरफोर्स स्टेशन की जासूसी कर खुफिया इन्फॉर्मेशन पाकिस्तान भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव सबका निवासी सुनील के रूप में हुई है। आरोपी एयरफोर्स स्टेशन में ठेकेदार का साथी था, जिसका एयरफोर्स स्टेशन में आना जाना लगा रहता था जो हनी ट्रैप में फंस कर देश की जासूसी का काम करता था। गिरफ्तार किया गया जासूस एयर फोर्स की सूचनाएं दिया करता था और 2020 से एयरफोर्स में ठेकेदार का साथी था। हनी ट्रैप में फंसकर एयर फोर्स की सूचनाएं भेजी अंबाला क्राइम डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जो एयरफोर्स की सूचना पड़ोसी दुश्मन देश को दिया करता था। प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि व्यक्ति एक सोशल मीडिया के जरिए एक महिला से बात किया करता था और हनी ट्रैप के जाल में फंस गया था। इसके बाद से इसने उन्हें एयर फोर्स की सूचनाएं भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी आरोपी को 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और इस दौरान इससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी इसे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं ये अकेला था या इसके साथी थे इन सभी मुद्दों पर जांच की जा रही है।