कैथल जिले में एक विधवा महिला का शोषण करने, जबरन रेप करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उस महिला को शादी का झांसा दिया था और उसके घर का सामान बेचकर पैसे हड़प लिए थे। आरोपी ने महिला की बेटी के गले पर चाकू रखकर धमकाया। पकड़े गए आरोपी की पहचान महिला के ही गांव में रहने वाले गोबिंद के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पुलिस ने आरोपी गोविंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संबंध बनाने के लिए दबाव डाला एक गांव निवासी विधवा महिला की शिकायत अनुसार उनके ही गांव के आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक उसका शोषण किया। आरोपी ने घर का सामान बेचकर पैसे भी हड़प लिए। आरोपी उसके पास मौजूद फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था और संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने बेटे को पीटा 14 फरवरी को आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 22 फरवरी को आरोपी पुनः घर पहुंचा, दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। महिला के पुत्र के साथ मारपीट की और बेटी के गले पर चाकू रखकर धमकाया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
कैथल में महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार:बेटी के गले पर चाकू रखकर धमकाया, ब्लैकमेल करके घर का सामान बेचा
