यह जानकारी खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्त में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सुरजू मुंडा का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार टांगी को बरामद कर लिया है।
अवैध संबंध को लेकर हुई थी युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
