हिसार जिले के अग्रोहा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में हुई चोरी के आरोपी पकड़ गए हैं। हिसार की सीआईए टू पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार निवासी चारगांव, जिला मुंगेर, बिहार (27), गौतम कुमार निवासी मंदिरविल, जिला भागलपुर, बिहार (34) और सूरज मिस्त्री निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल (27) के रूप में हुई है। ASP मयंक मुदगिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों को 20 जनवरी को फर्रुखनगर से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों का पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल तक पीछा किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लगातार भागने की कोशिश कर रहे थे। इनकी आखिरी लोकेशन गुरुग्राम की मिली और पुलिस टीम ने फर्रुखनगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। चोरी की गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त औजारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कहां-कहां वारदात कर चुके आरोपी ASP ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंदन 5/6 साल से कोटकपुरा पंजाब मे धान का छिलका उठाने का काम करता है। इसके खिलाफ बैंक में चोरी के मामले में सूरत गुजरात में केस दर्ज है। आरोपी गौतम 2020 से कुरुक्षेत्र मे धान का छिलका उठाने का काम करता था, इसके खिलाफ अम्बाला में 2023 में बैंक चोरी का मुकदमा दर्ज है, जो 2024 में अंबाला जेल में भी रहा है। आरोपी सूरज झारखंड स्थित कोयला खदान में काम करता है। आपस में जानकार हैं आरोपी, धान उठाने का करते हैं काम पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में जानकार है, जो पंजाब और हरियाणा में धान उठाने का काम करते है। आरोपियों ने आपस में योजन बनाई कि पंजाब और हरियाणा में घूमते हुए कोई बैंक देख लो, जहां चोरी करेंगे। आरोपी कुंदन धान का छिलका उठाने के लिए सिरसा, बरवाला, अग्रोहा और नरवाना आता जाता था। आरोपी ने गांव नगथला के बाहरी साइड एक ग्रामीण बैंक देखा और अपने साथियों को बताया। आरोपियों ने पंजाब से आकर वारदात के पहले 2 दिन बैंक को रेकी की और बैंक की पिछली दीवार तोड़ कर बैंक के अंदर घुसे। आरोपियों ने कब, कैसे की पूरी वारदात…
हिसार में बैंक चोरी के आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार:दीवार तोड़कर घुसे, तिजोरी काटकर 27.92 लाख रुपए चुराए, बंगाल-बिहार के रहने वाले
