मर्डर केस के आरोपी ने किया सुसाइड:2 माह पहले जमानत पर आया, एक दिन पहले जॉब मिली; सोनीपत पुलिस बोली- शराब के नशे में था

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत में मर्डर केस के आरोपी ने घर के बाहर सुसाइड कर लिया। युवक 2 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। सुबह जब मां उठाने के लिए कमरे में गई, युवक फंदे पर लटका मिला। परिवार का कहना है कि मोहित ने एक दिन पहले ही एक कंपनी में जॉब शुरू की थी। काफी दिनों के बाद उसे नौकरी मिली थी। उसकी नाइट ड्यूटी थी, लेकिन किसी कारण से घर पर ही रुक गया। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक ने शराब पीकर सुसाइड किया है। एक मर्डर केस में करीब 2 साल से जेल में बंद था। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… 2 पॉइंट​​​​​​ में पढ़िए कैसे जेल गया मोहित… इंस्पेक्टर बोले- शराब पीकर सुसाइड किया
मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव का कहना है कि मोहित शराब पीने का आदी था। सुसाइड करने से पहले भी उसने जमकर शराब पी थी। शराब के नशे में ही सुसाइड कर लिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।