हिसार। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने थाना शहर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले में नशीली टैबलेट्स सप्लायर हरिनगर कॉलोनी चरखी दादरी निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई मांगेराम ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सुमित ने 16800 नशीली टैबलेट्स प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संदीप को दी थी। इस संबंध में सीआईए टीम ने 8 जुलाई को प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संदीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 16 हजार 800 नशीली टैबलेट्स बरामद की थी। मामले की कड़ी में अब मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नशीली टैबलेट्स के सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हिसार:मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद
