यमुनानगर जिले के सढौरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से हादसा सामने आया। जिसमें महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बिलासपुर वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान लापरवाही से गाड़ी चला रहे एक अज्ञात कार ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गंभीर रूप से घायल महिला व बच्चे को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जहां जांच में दोनों के शरीर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। सढौरा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अंबाला से रिश्तेदारी में से लौट रहे थे शिकायतकर्ता यशपाल सिंह निवासी माता कॉलोनी व्यासपुर ने बताया कि वह अपनी कार से अपने पड़ोसी परजीत सिंह, कोमल (पत्नी साहिल) और उसके बेटे अंश के साथ गांव मंगलाई (जिला अंबाला) रिश्तेदारी में गया था। शाम करीब 7 बजे वे व्यासपुर से निकले और रात को वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे रात करीब 11:30 बजे दोसड़का चौक सढौरा के पास पहुंचे, तभी व्यासपुर की तरफ से आ रही एक कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद यशपाल सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी रोक ली, जिसमें उसे खुद भी चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी कोमल और उसका बेटा अंश गंभीर रूप से घायल हो गए। मां और बच्चे को आया फ्रैक्चर उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन आरोपी ड्राइवर अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वह और परजीत सिंह घायल कोमल और अंश को निजी वाहन से सिविल अस्पताल सढौरा ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें जगाधरी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां दोनों को भर्ती किया गया। जांच में कोमल के शरीर में फ्रैक्चर पाया गया और अंश की दाहिनी बाजू व दाहिनी टांग में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यमुनानगर में रिश्तेदारी से लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट:कार ने गाड़ी को मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
