हरियाणा में 2 अधिकारियों को ACB ने पकड़ा:नारनौल के पूर्व EO ने बनाई गलत प्रॉपर्टी आईडी, गुरुग्राम सहायक खाद्य अधिकारी ने ली रिश्वत

Spread the love

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चलाए गए पीछा करो अभियान में नारनौल में करीब पौने 2 साल पहले गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने के मामले में नगर परिषद के तत्कालीन ईओ को गिरफ्तार किया है। वहीं गुरुग्राम में राशन डिपो संचालकों से रिश्वत के मामले में सहायक खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तारी 26 दिसंबर को हुई है। एसीबी गुरुग्राम ने फरार एवं वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा करो अभियान चलाया था। जिसके तहत एसीबी की टीम ने नारनौल नगर परिषद के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने का आरोप मार्च 2024 में कृष्ण कुमार पर नगर परिषद नारनौल की प्रापर्टी नागरिक अस्पताल के पास रेलवे लाइन पार वेयरहाउसिंग गोदाम एरिया से सटी भगवान परशुराम कॉलोनी की कृषि योग्य भूमि की गलत तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाने का आरोप है। जब यह फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई, उस समय केके यादव नगर परिषद नारनौल में ईओ के पद पर कार्यरत थे और प्रॉपर्टी आईडी बनाने की लॉगइन पावर उनके पास ही थी। पहले इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी इस मामले में अमीष संघी, निलेश संघी (संघीवाड़ा), नवीन, धीरज व सुभाष पटीकरा, रवि जांगिड़ (केशवनगर), अनुराग मान (मिश्रवाड़ा), ऋषि दत्त (काठमंडी) सहित नगर परिषद के जेई विकास शर्मा, तत्कालीन तहसीलदार विकास तथा अन्य कर्मचारियों के खिलाफ हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम की धारा 10, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व 12 तथा आईपीसी की धारा 471, 468, 467, 420, 218 व 120बी के तहत मामला दर्ज है। एसीबी इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। गुरुग्राम का ये आरोपी भी गिरफ्तार वहीं एसीबी ने गुरुग्राम के तत्कालीन सहायक खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार को भी इसी अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा डिपो धारकों से कमीशन के लिए दबाव बनाकर 10 प्रतिशत कमीशन लेने और डिपो होल्डर से आईफोन तथा आई फोन रिश्वत के तौर पर लेने के आरोप है।