अभाविप ने ज्ञापन में आठ सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया है, जिनमें विधार्थियों की सुरक्षा के लिए मुख्यद्वार पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती, सीसीटीव्ही. केमरे लगवाना,विद्यालय तक उचित पहुंच मार्ग, खेल मैदान उपलब्ध कराएं। परिषद ने उन शिक्षकों के खिलाफ जांच की मांग की, जो निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाते है, इसके अतिरिक्त खेल गतिविधियों के नियमित संचालन पर भी जोर दिया गया। अभाविप ने प्राचार्य से इन समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नगर मंत्री राकेश सौंधिया, सहमंत्री विशाल दांगी, अनिल मंडलोई, सुमित सौंधिया, देवराज, सचिन सेन,माखन प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजगढ़ः छात्रों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
