गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपए की अवैध विदेशी शराब की बड़ी बरामदगी के मामले में पुलिस दी ठेका के पार्टनर सुग्रीव विश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है। उसे इंडोनेशिया के बाली से डिपोर्ट कराया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह ठेके पर छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया था। पुलिस ने इंटरपोल की मदद से लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था, जिसके बाद इंडोनेशिया से उसे डिपोर्ट किया। यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर-30 क्षेत्र में स्थित ‘दी ठेका’ नाम की हाई-एंड वाइन शॉप से जुड़ा है। सेक्टर 40 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर ललित ने सुग्रीव बिश्नोई की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 10 करोड़ की शराब मिली थी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यहां से करीब 42 हजार बोतलें अवैध विदेशी शराब बरामद की थीं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी गई। ये बोतलें महंगी ब्रांडेड विदेशी शराब की थीं, जिनकी एक-एक बोतल की कीमत 5 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इन बोतलों पर हरियाणा सरकार का होलोग्राम नहीं लगा था और कस्टम ड्यूटी तथा एक्साइज ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया था। इस तरह से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व नुकसान हुआ। तीन आरोपी पहले अरेस्ट हो चुकी इससे पहले पुलिस ने ठेके के मैनेजर अजय, एक पार्टनर अजय और एक कैंटर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। अब सुग्रीव विश्नोई की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि सिंडिकेट के बाकी तार जुड़ेंगे। जांच में पता चला है कि इस अवैध कारोबार के तार दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से भी जुड़े हैं। कई गुना मुनाफे में बेची जा रही थी शराब जांच में पता चला कि यह शराब समुद्री रास्ते से मुंबई, चेन्नई और गुजरात के कांडला पोर्ट के जरिए तस्करी कर लाई गई थी। यहां से कस्टम बांडेड रूट का दुरुपयोग कर बिना ड्यूटी चुकाए हरियाणा पहुंचाई जाती थी। ठेके पर यह शराब कई गुना मुनाफे में बेची जा रही थी। 44 करोड़ में ठेका लिया ठेका आधिकारिक तौर पर मैसर्स सुरेंद्र के नाम पर था, जिसके लिए सरकार को 44 करोड़ रुपए की लाइसेंस फीस जमा की गई थी। लेकिन असल मालिक अंकुश गोयल, अरुण मित्तल और सुग्रीव विश्नोई बताए जा रहे हैं। छापेमारी की सूचना मिलते ही तीनों फरार हो गए थे।
गुरुग्राम ‘दी ठेका’ के फरार पार्टनर सुग्रीव एयरपोर्ट से अरेस्ट:10 करोड़ की अवैध विदेशी शराब मिली थी; इंडोनेशिया के बाली से डिपोर्ट
