बिच्छू घास से बनाया शैंपू! देहरादून के अभिषेक ने तैयार किया केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट, बालों को मिलेगी मजबूती

Spread the love

Natural Hair Shampoo: पहाड़ों में जिसे छूने भर से करंट जैसा अहसास होता है, वही बिच्छू घास (कंडाली) अब गिरते बालों को रोकने का सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है. देहरादून के महज 19 साल के युवा अभिषेक ने अपनी पढ़ाई के साथ एक ऐसा शैंपू तैयार किया है, जो पूरी तरह केमिकल फ्री है और बालों को सिल्की-मजबूत बनाने का दम रखता है. आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए, सी, के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर यह पहाड़ी जड़ी-बूटी न केवल जड़ों को पोषण देती है, बल्कि रूसी का भी जड़ से सफाया कर देती है.