अभिनंदन सह अभिवादन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए डाॅक्टर सुग्रीव रविदास ने कहा आज बिहार मे अपने रविदास समाज का अच्छा स्थिति बनी है चुकि अपने समाज के छात्र छात्राए अच्छे से पढ़ाई कर रहे हैं। इस समाज के बच्चों ने समझा है कि पढ़ाई ही एक मात्र सबसे बड़ा हथियार है।

उन्होंने कहा कि आज रविदास समाज का विकास और उत्थान केंद्र सरकार और राज्य सरकार अलग अलग प्रकार से बड़े पैमाने पर कर रहे हैं और इसका लाभ हम सबको जागरूक होकर ही मिलेगा। इस अवसर पर रविदास समाज के रमेश राम, सत्य नारायण राम, महेश राम, सहित दर्जनों रविदास समाज के सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे।