जींद जिले के किलाजफरगढ़ गांव में इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने भाजपा सरकार बनवाने में मदद की और कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने के लिए अपने ही कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा। चौटाला ने कहा कि जो लोग भाजपा को ‘जमुना पार’ करने की बात करते थे, वे अब भाजपा की गोद में बैठ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि हुड्डा ने साढ़े चार साल तक जनता को लूटने का काम किया, जिसके बाद जनता ने उनकी ‘दुकान बंद’ कर दी। हुड्डा पर साधा निशाना इनेलो नेता ने आगे आरोप लगाया कि हुड्डा ने सरकार बनाने के बजाय ऐसे लोगों को टिकट दिए जो जीत नहीं पाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उचाना में भी हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। चौटाला के अनुसार, हुड्डा ने ऐसे नौ कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने का काम किया, जिनके सामने उन्होंने अपने ही कार्यकर्ता खड़े कर दिए थे। इनेलो की जीत का किया दावा अभय चौटाला ने आगामी चुनावों में इनेलो की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी तीन मुख्य बदलाव करेगी, जिसमें हर घर से एक युवा को नौकरी देना शामिल है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात भी कही। जेजेपी पर साधा निशाना जेजेपी पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि अब उसमें कुछ नहीं बचा है और चौधरी देवीलाल की असली पार्टी इनेलो ही है। इस अवसर पर बिजेंद्र रेढू, प्रताप लाठर, सतीश नैन, शिक्षा देवी, कृष्ण लाठर, प्रदीप गिल सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे
अभय सिंह चौटाला का भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना:जींद में बोले-भाजपा सरकार बनवाने में की मदद, जनता को लूटने का किया काम
