अजय चौटाला के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार:बोले- लोकदल का नाश करने वाला तू था, कैसे उम्मीद करेगा, मौके पर तसल्ली करादेंगे

Spread the love

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एवं बीजेपी के बाद अब जजपा और इनेलो में जुबानी जंग शुरू हो गई है। सिरसा में शुरू से सियासी हलचल है। इनेलो ने राज्यसभा चुनाव से शुरू से दूरी बनाए रखी और उसमें कांग्रेस विधायकों के ही बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग व कैंसिल वोट को लेकर मामला चर्चाओं में रहा। कांग्रेस विधायक भी अब खुलकर मंच से बीजेपी को वोट करने की कहने लगे हैं। जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला के बयान का आया था कि उनको राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल की ओर से ऑफर मिला था। इसी बयान पर अब इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि अजय सिंह का बयान आप लोगों ने सुना होगा, अभी दो-तीन दिन पहले ही आ रखा है। उसमें कह रहा है कि मेरे को मनोहर लाल ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की ऑफर दी थी। साथ में ये भी कहा था कि लोकदल वोट नहीं देगा। इसी बात पर अभय चौटाला गुस्साए बोले, लोकदल का नाश करने वाला तो तू ही था, तू मारै सै ये उम्मीद भी करेगा। हम तो कभी मौका मिला तो जो कुछ हरियाणा के लोगों से किया है, उसकी तस्सली कराएंगे। यह बयान उन्होंने पानीपत में पार्टी मीटिंग के दौरान दिया। यह बयान काफी चर्चाओं में है। पानीपत में किसान कष्ट निवारण पर हुई चर्चा इनेलो के प्रवक्ता का कहना है कि आज सोमवार को पानीपत में जिलाध्यक्षों की मीटिंग थी, जिसमें किसान कष्ट निवारण केंद्र को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान मंच से इनेलो सुप्रीमो अजय चौटाला ने अजय चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए जवाब दिया। मनोहर ने कहा कि 9 वोट कांग्रेस के मिलेंगे जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने निजी चैनल में दिए बयान में कहा था कि मनोहर लाल की ओर से उनको राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था, परंतु इनेलो के दो वोट हमें हर हालत में नहीं मिलने थे। मनोहर लाल ने कहा था कि कांग्रेस के 9 वोट लीजिए और बाकी हमारे बीजेपी से होंगे। मगर, मैंने मना कर दिया।