उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, इनेलो पूरी तरह उनके साथ है। इस बात का आश्वासन पीड़ित परिवार को इनेलो की तरफ से भेजे गए पत्र में भी दिया गया है। मामले की जांच को लेकर अभय ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि आरोपियों के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। डीजीपी को अवकाश पर भेजा जाना चाहिए ताकि जांच में कोई हस्तक्षेप न हो। दुष्यंत चौटाला के एक बयान पर जब मीडिया ने सवाल किया तो अभय चौटाला नाराज हो गए और कहा कि किसी सही आदमी का नाम लिया करो। वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा इनेलो को भाजपा की गैंग का हिस्सा बताए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, चौटाला गैंग तो कभी नहीं सुनी, लेकिन कांग्रेस की गुलाबी गैंग का खूब रुक्का देखा है हरियाणा में।
अभय चौटाला ने दावा किया कि वर्ष 2029 में हरियाणा में इनेलो की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनेलो में बड़े स्तर पर ज्वाइनिंग देखने को मिलेगी। अभय चौटाला झज्जर मंडी पहुंचे जहां उन्होंने फसल खरीद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर सरकार की नीतियों की आलोचना की और उसे हर स्तर पर विफल बताया।
