मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट कहा कि परिवार को न्याय जरूर मिलेगा और राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि समाज को इस दुख में एकजुट बने रहना चाहिए तथा कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाये रखना चाहिए। पोस्टमार्टम के समय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार को आश्वासन दिया था कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। पुलिस ने अब इस प्रकरण में आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार, उनके विधायक भाई अमन रतन तथा एक गनमैन सुशील सहित चार नामों पर एफआईआर दर्ज की है।
मृतक संदीप के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता
मृतक एएसआई संदीप लाठर के परिजनों को सांत्वना देने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता पहुंचे औ परिजनों को ढांढस बंधाया। सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। रोजाना बड़ी बड़ी घटनाएं प्रदेश में घट रही हैं लेकिन सरकार अपराध पर अंकूश नही लगा पा रहा है। संदीप लाठर के परिजनों के परिजनों को एक सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार दे ताकि मृतक संदीप के आश्रितों का गुजर बसर हो सके। मृतक पांच बहनों और तीन बच्चों और बुढी माता का अकेला पालनहार था। सरकार ने जो भी सहायता करने की बात कही है। सरकार जल्द ही उसे पूरा करे ताकि समय पर उनका पालन पोषण हो सके।
