आम्रपाली परियोजना में कोयले की किल्लत, वाहनों की एंट्री पर सीसीएल ने लगाई रोक

Spread the love

अधिसूचना जारी करते हुए सीसीएल ने बताया है कि परियोजना में खनन कार्य को लेकर निविदा की प्रक्रिया न्यायालय मे विचाराधीन होने के कारण परियोजना मे कोयला खनन का कार्य प्रभावित है।

उल्‍लेखनीय है कि परियोजना में कोयला खनन और शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला डिस्पैच को लेकर निविदा की भी की गई थी जिसमें कलिवर माईनिंग नामक कंपनी को निविदा मिला था, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण टेंडर की प्रक्रिया पर रोक लगा दिया था।

इधर, टेंडर की प्रक्रिया न्यायालय में होने के कारण हजारों ट्रक और हाईवा वाहन बेकार खड़े हैं। इससे वाहन मालिकों के समक्ष में भारी आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है।