सोनीपत में वाहन ने युवक को कुचला, मौत:दो दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

सोनीपत में सड़क एक्सीडेंट में अज्ञात वाहन ने 18 वर्षीय युवक को कुचल दिया। किशोर दो दिन से लापता था। पिता की मौत के बाद वह मेहनत-मजदूरी कर मां का सहारा बना हुआ था। बेटे की मौत के बाद मां परिवार में अकेली रह गई है और पति की मौत के बाद अब बेटे के चले जाने के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक सोनीपत के गांव सबौली में किराए के मकान पर बादल अपनी मां के साथ रहता था। जहां मां बिमला ने बताया कि दो दिन पहले बादल घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दी शव मिलने की सूचना पुलिस के माध्यम से नाथूपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय बादल की मौत की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। बादल के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और उसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाए हुए था और मजदूरी कर घर का खर्च चला रहा था। दो दिन बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि नाथूपुर क्षेत्र में एक किशोर का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान बादल के रूप में की। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां बिमला ने रोते हुए बताया कि बादल ही उनका इकलौता सहारा था। पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है और परिवार के एक अन्य सदस्य की शादी हो चुकी है। घर की पूरी जिम्मेदारी बादल के कंधों पर थी। मां ने कहा कि बेटे की मौत के बाद उनके पास जीवन जीने का कोई सहारा नहीं बचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।