हिसार शहर के मधुबन पार्क के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में मंगलवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जींद निवासी 45 वर्षीय बलकार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने मधुबन पार्क के सामने अस्थायी रैन बसेरा बनाया हुआ है, जहां रोजाना जरूरतमंद लोग रात बिताते हैं। मंगलवार देर रात रैन बसेरे में ठहरे 3-4 लोगों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में बलकार के सीने पर जोरदार चोट मारी गई। चोट लगने के बाद उसकी नाक से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने बेसुध देखा सुबह अन्य लोगों ने बलकार को बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस रैन बसेरे में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। नगर निगम की भूमिका पर 4 सवालिया निशान… पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस आरोपी कृष्ण की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि अगर रैन बसेरे में बुनियादी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती, तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। अब देखना होगा कि नगर निगम और पुलिस इस घटना के बाद क्या ठोस कदम उठाते हैं, ताकि जरूरतमंदों के लिए बना आश्रय स्थल, असुरक्षित अड्डा न बन जाए।
हिसार के रैन बसेरे में युवक की पीट-पीटकर हत्या:शराब के नशे में हुई थी कहासुनी; सुबह खून से लथपथ मिला शव
