गुरुग्राम में दोस्तों ने पीटकर की युवक की हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में तनाव; 3 दिन पहले किया था हमला

Spread the love

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में एक युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था, उसके बाद से ही विनीत नाम का युवक आईसीयू में भर्ती था। जिसकी मंगलवार अलसुबह मौत हो गई। पुलिस ने लड़ाई झगड़े के साथ ही FIR में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। गांव खंडेवला निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके लड़के विनीत के साथ 17 जनवरी को गांव के ही कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई थी। उसे इतना मारा गया कि वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आर्टेमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन चोट के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान मंगलवार अलसुबह उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने बेरहमी से पिटाई की परिजनों का आरोप है कि सभी युवक पहले आपस में दोस्त थे और साथ उठना-बैठना था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में कपिल, सागर पुत्र सुनील, सागर पुत्र धर्मवीर और जोगिंदर शामिल थे। पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फर्रुखनगर थाने में अतिरिक्त पुलिस जवान भेजे गए हैं। वहीं गांव में भी पुलिस की टीम तैनात की गई है। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस फर्रुखनगर थाना एसएचओ संतोष का कहना है कि फिलहाल गांव में माहौल शांतिपूर्ण है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं।