चतरा में डांडिया से लौट रहे युवक की मौत:एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

चतरा में डांडिया से लौट रहे युवक की मौत:एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर
Share Now

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक गरबा-डांडिया कार्यक्रम देखकर अपनी बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान कन्नौदी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पास की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में कन्नौदी निवासी दीपक भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी गंगा भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक, रांची रेफर स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना इटखोरी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल गंगा भुइयां को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग में भी जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। फिलहाल गंगा भुइयां की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जारी है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया इटखोरी थाना पुलिस ने मृतक दीपक भुइयां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। दीपक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और परिवार में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक और गंगा दोनों ही गांव के मेहनती और मिलनसार युवक थे। अचानक हुई इस घटना से पूरा इलाका सदमे में है। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी वाहन और चालक की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर गश्त बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *