बलरामपुर : बिजली के करंट से युवक की मौत, छह आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित विकम पण्डो ने चौकी डिंडो में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई जयपाल पण्डो (25 वर्ष) 9 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने दोस्त शिवप्रसाद पण्डो के घर व दुकान की ओर गया था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे शिवप्रसाद ने फोन पर बताया कि जयपाल की बिजली के करंट में फंसने से मौत हो गई। गांव के कुछ लोगों ने जंगली सूअर पकड़ने के लिए खेत में जीआई तार बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया था, जिससे जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर चौकी डिंडो पुलिस ने मर्ग क्रमांक 47/2025 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 62/2025 धारा 105, 3(5) बीएनएस व विद्युत अधिनियम की धारा 135(क) के तहत मामला दर्ज किया।

एसपी बलरामपुर, एएसपी और एसडीओपी रामानुजगंज के निर्देशन में चौकी प्रभारी नवल किशोर दुबे ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। संदिग्धों से गहन पूछताछ में रामधनी पण्डो, देवनरायण पण्डो, धनंजय पण्डी, अमीरचंद पण्डो, संदीप पण्डो, शिवप्रसाद पण्डो व जयकांत पण्डो के नाम सामने आए। पूछताछ में आरोपिताें ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर सूअर मारने के लिए खेत में तार लगाकर बिजली का करंट छोड़ा था। उसी में फंसकर जयपाल की मौत हो गई।

सभी आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने सभी छह आरोपिताे रामधनी पण्डो (52 वर्ष), देवनरायण पण्डो (40 वर्ष), धनंजय पण्डी (26 वर्ष), अमीरचंद पण्डो (30 वर्ष), संदीप पण्डो (25 वर्ष), शिवप्रसाद पण्डो (30 वर्ष)

को गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।