पानीपत शहर की गोपाल कॉलोनी में 29 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना उस वक्त उजागर हुई जब युवक की पत्नी उसे नमाज के लिए बुलाने ऊपर के कमरे में गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।” 10 मिनट पहले भाई के साथ था इमरान मृतक के बड़े भाई सलीम ने बताया कि शनिवार को घटना से महज 10 मिनट पहले तक इमरान बिल्कुल सामान्य था और उसके साथ ही बैठा था। दोपहर की नमाज का वक्त होने पर सलीम ने इमरान से मस्जिद चलने को कहा। उस वक्त इमरान ने कहा कि वह कुछ देर में आता है और वह घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रुक गया, जबकि सलीम नमाज के लिए मस्जिद चला गया। पत्नी ने देखा खौफनाक मंजर कुछ ही देर बाद, इमरान की पत्नी उसे नमाज के लिए तैयार होने और मस्जिद जाने की याद दिलाने के लिए ऊपर कमरे में पहुंची। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, सामने का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इमरान पंखे के फंदे से लटका हुआ था। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पानीपत में घर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:नमाज के लिए पति को बुलाने गई थी, कमरे में लटका मिला, 10 मिनट पहले भाई संग था
